काफी सारे मोबाइल यूजर्स ने टाइजन के बारे में
कभी नहीं सुना होगा। लेकिन अब आप एक ऐसे
ऑपरेटिंग सिस्टम से रू-ब-रू होने जा रहे हैं, जो न
सिर्फ मोबाइल फोन के लिए काम करता है,
बल्कि आपकी कार और फ्रिज को भी ऑपरेट
करेगा।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने टाइज़ेन फाउंडेशन , लिनक्स फाउंडेशन और इंटेल के साथ मिल कर मोबाइल फोन के लिए
नया ऑपरेटिंग सिस्टम यानी ओएस टाइजन पेश
किया है। इसके साथ कंपनी ने एक नई पहल करते
हुए कारों, फ्रिज व टीवी आदि के लिए
भी ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किए हैं.
सैमसंग की योजना नए मोबाइल ऑपरेटिंग
सिस्टम टाइजन को गूगल के एंड्रॉयड व एप्पल के
आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह लोकप्रिय
बनाने की है।
हालांकि कंपनी ने अभी इसके प्लेटफॉर्म पर
ज्यादा स्मार्टफोन नहीं उतारे है, लेकिन इसने
ऐप्स डेवलपर्स को इसके लिए ऐप्स डिजाइन करने
का मौका जरूर दे दिया है।
गौरतलब है कि दुनियाभर में बिकने वाले
स्मार्टफोनों में सैमसंग की हिस्सेदारी करीब
एक-तिहाई है. इनमें से अधिकांश स्मार्टफोन
गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले
हैं।
गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम ने जहां सैमसंग
को दुनिया भर के स्मार्टफोन बाजार में प्रमुख
स्थान हासिल करने में मदद की, वहीं एंड्रॉयड
को भी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने
वाला ओएस प्लेटफॉर्म बना दिया है।
सैमसंग ने नया ऑपरेटिंग सिस्टम सिर्फ फोन तक
ही नहीं छोड़ा है। कंपनी ने नई पहल करते हुए
कारों के साथ-साथ फ्रिज व टीवी के लिए
भी ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किए हैं।
गूगल एंड्रॉयड और एप्पल के आईओएस के समाने
सैमसंग का नया ऑपरेटिंग सिस्टम टाइजन
कितना टिक पाते है ये देखना दिलचस्प होगा।
( आपको ये जानकारी कैसी लगी इस पर अपनी राय देने का कस्ट करें। अगर अच्छी लगे तो इस ब्लॉग के follower बने धन्यवाद।)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें