Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 23 अगस्त 2015

4जी के आने से कैसे बदलेगा माहौल


 4जी के आने से कैसे बदलेगा माहौल



आजकल हर तरफ 4जी की बातें हो रही हैं। 4जी का हमारी जिंदगी पर क्या असर होगा, क्या फर्क है 3जी और 4जी में वगैरह- वगैरह। कंज्यूमर ही नहीं बिजनेसेज भी 4जी को लेकर काफी उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में 4जी की हर हलचल के बारे में हम आपको अपडेटेड रखेंगे ब्रांड बाजार पर। लेकिन एयरटेल हमारे देश का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बना है जिसने 4जी सर्विस लांच की। ये 4जी सर्विस स्मार्टफोन के साथ साथ दूसरे इंटरनेट ओनली डिवाइस जैसे डॉन्गल्स और वाई-फाई हॉटस्पॉट्स पर भी मिलेंगी। साथ ही एयरटेल ने अपने कैंपेन की भी शुरूआत की।

भारती एयरटेल ने हाल ही में अपनी 4जी सर्विस लॉन्च की और बन गया देश का पहला नेटवर्क प्रोवाईडर जिसने इस सर्विस की शुरूआत की। हालांकी दूसरे टेलकॉम सर्विस प्रोवाईडर्स के पास भी लाइसेंस है लेकिन उनकी सर्विस शुरू होने में अभी थोड़ी देर है। इस लांच के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल ने कहा की स्मार्टफोन सर्विसेस के साथ साथ 4G इंटरनेट डिवाइस जैसे डॉन्गल्स और वाई-फाई की भी डिमांड बढ़ी है। ब्रांड ने ये हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस प्रीमीयम रेट पर न देकर 3जी रेट पर ही दी है।

इसी सर्विस के लांच के साथ ही ब्रांड ने द एयरटेल चैलेंज कैम्पेन लांच किया है। इस कैंपेन के जरीए कंज्यूमर को ये बताया गया है की एयरटेल 4जी सबसे तेज नेटवर्क है। स्पीड, 4जी का सबसे जरूरी फीचर है, क्योंके इसकी डेटा स्पीड किसी भी स्टैंडर्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन से मिलती जुलती है। इस विज्ञापन को बनाया है टैपरूट डेंट्सू ने। ये विज्ञापन खतम होता है व्यूवर्स को चैलेंज करते हुए। पर बहतर और तेज नेटवर्क के अलावा अभी भी लोगों को ये जानना बहुत जरूरी है के 3जी और 4जी में कितना फर्क होगा।

एयरटेल के अलावा देश के बडे़ नेटवर्क 4जी में जोरदार निवेश कर रहे हैं। रिलायंस जियो, वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया सेल्युलर और यूनिनॉर जैसे प्लेयर भी कतार में हैं। इसके अलवा एक इको-सिस्टम है जो इस पूरे माहोल को सपोर्ट करने के लिए बन रहा है, जिसमें हैंडसेट मैन्युफैक्चरर 4जी कंपैटेबल फोन बनाने में लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है की शहरों में ही नहीं छोटे शहरों में भी 4Gजी को लेकर काफी उत्सुक्ता है और कंज्युमर ही नहीं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री पर भी इसका असर पड़ेगा।

4जी के आने से काफी कुछ बदलेगा। एक ऐसा मोबाइल नेटवर्क जो लोगों के लिये हर तरह की ऑनलाइन एक्टिविटी को बस कुछ सेकंड्स में मुमकिन करेगा- ये होगी 4जी की पावर। तो जाहिर सी बात है कि 4जी कंज्यूमर के लिए खास फायदे लेकर आएगा और 4जी की ओर कंज्यूमर की दिलचस्पी भी उतनी ही होगी। ऐसे माहौल में हर प्लेयर ये कोशिश करेगा कि ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर को अपनी सविर्स की तरफ खींचे, और जमकर एडवर्टाइजिंग भी होगी। 
 4जी के आने से इंटरनेट स्पीड बढेगा लेकिन इसके लिए नेटवर्क को सुधारना जरूरी है। मार्केट मे 4जी को लेकर बहुत उत्सुक्ता है। 4जी के आने से डिजीटल का इस्तेमाल बढ़ेगा। टेलिकॉम प्लेयर अलग प्लेटफॉर्म पर खर्च करेंगे और अपनी सर्विस बेहतर करेंगे। 4जी के आने से काफी कुछ बदलेगा।

 4जी के आने के बाद देश के टेलिकॉम बाजार मे काफी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। 4जी की ओर कंज्यूमर दिलचस्पी काफी ज्यादा है और इसके आने से टेलीकॉम स्पेस मे मुकाबला बढ़ेगा। 20 फीसदी लोग आज की तारीख में इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। 4जी का प्रभाव डेटा सर्विसेस पर काफी ज्यादा होगा।

 बैंडविद्थ का कंटेंट सर्विसेस के लिये उपयोग किया जाएगा जिससे ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सके। लोगों को सर्विस दिलाना जरूरी है और मीडिया स्पेंड पर किस तरह का असर होगा ये देखना होगा। पूरे माहौल पर अच्छा असर होगा और 4जी के लिये अलग इफ्रास्ट्रकचर की जरूरत होगी। पूरा माहोल 4जी को सपोर्ट करने लायक हो इस पर भी काम करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages