Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 5 जून 2015

उडऩे वाली बाइक

2017 में आएगी उडऩे वाली बाइक
बाइक्स अब सडक़ों पर दौडऩे के साथ-साथ आसमान में
भी उड़ती हुई नजर
आएगी। अमेरिका की एक
कंपनी सी बाइक लॉन्च करने जा
रही है जो सडक़ों पर दौडऩे के साथ-साथ
आसमान में भी उडऩे में सक्षम है।
अमेरिकी कंपनी एयरो एक्स 2017
में पहली उडऩे वाली बाइक
लॉन्च करने वाली है। इस बाइक को चलाने वाला
अपने आप को बाइकर की जगह पायलट
कह सकेगा। बाइक पर दो लोग सवार हो सकेंगे। एयरो
एक्स हॉवरबाइक की सबसे खास बात ये
है कि सडक़ों पर दौडऩे के साथ-साथ यह 10
फीट की ऊंचाई पर 72
किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से
आसमान में उड़ान भी भर सकती
है। बाइक बिना रन-वे के ही वर्टिकल टेक
ऑफ और लैंडिंग कर सकेगी। बाइक में
एयरबैग्स भी होंगे। इस बाइक को चलाने के
लिए पायलट के लाइसेंस की जरुरत
नहीं पड़ेगी। एयरो एक्स ने
अपनी इस बाइक को सबसे पहले 2012 में
दुनिया के सामने पेश किया था। 2016 से इस बाइक के
कमर्शियल टेस्ट रन शुरु कर दिए जाएंगे। यह बाइक गैस
से चलने वाले 3 सिलिंडर इंजन से चलेगी। इस
बाइक की सबसे खराब बात यह हो
सकती है कि यह काफी साउंड
पॉल्युशन करेगी। इस बाइक को साकार करने में
सबसे बड़ी दिक्कत इसके
स्टेबिलिटी को लेकर थी। हालांकि
कंपनी का दावा है कि यह बाइक
काफी स्टेबल होगी। हवा के
भारी दबाव और बाइक में लगे बड़े-बड़े फैन के
दबाव के बावजूद यह बाइक लेटेस्ट
टेक्नॉलजी की मदद से
काफी स्टेबल रहेगी।
कंपनी का दावा है कि उसने इस बाइक को
चलाने में आने वाली कपलिंग एफेक्ट
की समस्या को दूर कर लिया है। अमेरिका के
कैलिफोर्निया स्थित एयरोएक्स ने प्लान किया है कोई
भी पायलट इस उडऩे वाली बाइक को
महज एक सप्ताह की आसान
सी ट्रेनिंग के बाद उड़ा सकता है।
कंपनी के अनुसार एयरो एक्स हॉवरबाइक का
कुल वजन 356 किलोग्राम है और 140 किलोग्राम वजन
तक की दो सवारी आराम से बैठ
सकती है। इस बाइक के बारे में ऑटो
मैगजीन गिजमैग में रिपोर्ट छपी
है। कंपनी काफी समय से बाइक
का परीक्षण कर कुछ चुनौतियों को हल करने
का प्रयास कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages