Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 8 फ़रवरी 2015

भारत में लॉन्च हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता लुमिया, कीमत 5999 रु

भारत में लॉन्च हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता लुमिया, कीमत 5999 रु

माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता विंडोज स्मार्टफोन लुमिया 435 अब भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए आ गया है। इस फोन की कीमत भारतीय मार्केट में 5999 रुपए रखी गई है।

लेटेस्ट विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम :

कम कीमत के साथ-साथ ये फोन विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ, सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में भी ये फोन WP8.1 (लुमिया डेनिम अपडेट) के साथ आता है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट पर ये जानकारी भी दे दी है कि जैसे ही नए ऑपरेटिंग सिस्टम की अपडेट आएगी लुमिया 435 को अपडेट कर दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर के मामले में ये फोन बहुत अच्छा है, लेकिन जहां तक हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन से शायद कुछ यूजर्स निराश हों।

जानिए इस फोन के हार्डवेयर फीचर्स-
माइक्रोसॉफ्ट का ये फोन हर लुमिया फोन की तरह कई रंगों में आएगा। इसमें ब्लैक, व्हाइट, ऑरेंज, ग्रीन शामिल हैं। फिलहाल भारतीय मार्केट में इसके ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट ही उपलब्ध हैं। इस हैंडसेट में WVGA डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन साइज 4 इंच का है। कैमरा पावर की बात करें तो इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है।

लुमिया 435 में डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। इसके साथ ही 1.2Ghz का क्वाड-कोर क्वॉलकॉम प्रोसेसर दिया गया है। 1GB रैम के साथ इस फोन में 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। मेमोरी कार्ड की मदद से इस फोन की मेमोरी को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 1560 mAh की बैटरी है जो कंपनी के अनुसार 504 घंटों के स्टैंडबाय टाइम के साथ 21 घंटों का टॉकटाइम देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages