माइक्रोसॉफ्ट हमेशा से अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया करती रही है। आपका फोन चाहे कितना ही स्मार्ट क्यों न हो, मगर वो पीसी की जगह तो नहीं ले सकता न? अगर आप भी यही सोचते है, तो अब वक्त आ गया है इस सोच को बदलने का।
अब आपका स्मार्टफोन कंप्यूटर का भी काम करेगा। जी हां, माइक्रोसॉफ्ट ने यह कमाल कर दिखाया है। माइक्रोसॉफ्ट के जो बेलफियोर ने एक इवेंट में विंडोज 10 के एक खास फीचर कंटिन्यूअम का खुलासा किया है।इस फीचर की बदौलत माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 10 स्मार्टफोन फोन को बड़ी स्क्रीन से कनेक्ट करके डेस्कटॉप पीसी में बदल देता है।
इतना ही नहीं, कंटिन्यूअम फीचर टैबलेट और पीसी के मध्य भी यह सुविधा उपलब्ध कराता है। वैसे अब माइक्रोसॉफ्ट अपने डिवेलपर्स को ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप करने के लिए टूल्स उपलब्ध करा रही है जो पीसी, टैबलेट, स्मार्टफोन्स और एक्सबॉक्स पर चल सकें। जो बेलफियोर ने यह भी दिखाया कि विंडोज 10 स्मार्टफोन के एक्सेल और फोटो एप पीसी पर काम करते हैं। साथ ही, फोन एप से डेस्कटॉप एप में कॉपी-पेस्ट भी किया जा सकता है।
Post Top Ad
Your Ad Spot
सोमवार, 6 जुलाई 2015
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
Ut wisi enim ad minim veniam, quis nostrud exerci tation ullamcorper suscipit lobortis nisl ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें