नोकिया ने गत नवंबर माह में एंड्रायड टैबलेट ‘नोकिया एन1’ रिलीज किया था। नोकिया पावर यूजर रिपोर्ट के अनुसार यह अब भारत आ रहा है।
फॉक्सकॉन का बना एन1 टैबलेट माइक्रोसॉफ्ट को फोन डिविजन देने के बाद नोकिया का पहला ऑफर है। यह टैबलेट चीन में पिछले कुछ महीनों से बिकने को तैयार है इसके बाद ताइवान इस टैबलेट को पाने वाला दूसरा बाजार होगा।
नोकिया एन1 इंपोर्ट/एक्सपोर्ट डाटाबेस जाउबा पर लिस्ट हुआ था, जिसपर यह भी इशारा दिया कि यह डिवाइस जल्द ही भारत आने वाला है। इस वेबसाइट के अनुसार नोकिया एन1 पैड अमेरिका से बेंगलूर आ गया है।
7.9 इंच के आइपीएस डिस्प्ले व 2048 x 1536 पिक्सल रेज्योलूशन से लैस नोकिया एन1 में गोरिल्ला ग्लास 3 लेयर भी है। नोकिया में यूनीबॉडी एल्युमिनियम डिजायन है जो नैचुरल एल्युमिनियम या लावा ग्रे रंगों में उपलब्ध है।
नोकिया एन1 में 2.3 जीएचजेड इंटेल 64-बिट एटम जेड3580 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम , पावर वीआर जी6430 जीपीयू व 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी एमआइएमओ के साथ वाइ-फाइ, माइक्रोयूएसबी 2.0 और ब्लूटूथ 4.0 है।
8 एमपी के रियर व 5 एमपी फ्रंट कैमरे वाले इस डिवाइस में एंड्रायड लॉलीपॉप है। नोकिया ने इसमें अपना जेड लांचर भी डाला है। इसकी कीमत 249 डॉलर यानि 16,000 रुपये रखी गयी है।
Post Top Ad
Your Ad Spot
सोमवार, 6 जुलाई 2015
एंड्रायड टैबलेट ‘नोकिया एन1’ रिलीज किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
Ut wisi enim ad minim veniam, quis nostrud exerci tation ullamcorper suscipit lobortis nisl ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें