साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग (Samsung) ने M Series के कई स्मार्टफोन अब तक लॉन्च किए हैं. जानकारी के मुताबिक, अब कंपनी Samsung Galaxy M30s लॉन्च करेगी. न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है. लेकिन, मानना है कि Galaxy M सीरीज स्मार्टफोन एक बजट फोन है, इसलिए इसकी कीमत 20000 के आसपास हो सकती है.
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा. यह नए एक्सीनोस प्रोसेसर से लैस है, जोकि अब तक लांच किए गए गैलेक्सी डिवाइसों में नहीं था. बता दें, इस रेंज में कंपनी का मुकाबला Xiaomi K20 Pro, Mi A3 और Realme 5 Pro से होगा. इन सभी स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है. इस स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें