Asus Zenfone 2 :
जेनफोन 2 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी रैम। ये दुनिया का पहला 4GB रैम वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत 199 डॉलर (12652.41 रुपए) है। इस फोन में 2.3 GHz का इंटेल एटम Z3580 64 बिट प्रोसेसर है। हालांकि, ये स्मार्टफोन दो अलग-अलग रैम वेरिएंट 2GB रैम (LPDDR3) और 4GB रैम (LPDDR3) वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में 16GB, 32GB और 64GB इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट्स हैं। इस फोन की मेमोरी को कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।
आसुस के अपने जेन यूजर इंटरफेस पर काम करने वाले इस फोन में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन (एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.0) दिया गया है। बाकी फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.5 इंच की स्क्रीन है। ये स्क्रीन फुल एचडी क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन) देती है।
इसी के साथ, इस स्क्रीन का व्यूइंग एंगल भी अच्छा है (403 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी) धूप में भी स्क्रीन पूरी तरह से काली नहीं होगी। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में माइक्रो सिम (डुअल GSM सिम), 3G, GPRS, EDGE, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी, NFC और 4G जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें