Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 7 मार्च 2015

सैनडिस्क ने लॉन्च किया 200GB मेमोरी वाला कार्ड

MWC 2015: सैनडिस्क ने लॉन्च किया 200GB मेमोरी वाला कार्ड

गैजेट डैस्क: सैनडिस्क ने अपना नया माइक्रो SDXC मेमोरी कार्ड लॉन्च किया है। जिसकी स्टोरेज क्षमता 200GB है। ये कार्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि सैनडिस्क लगातार इस छोटे साइज में ही स्टोरेज क्षमता बढ़ा रही है। इस माइक्रो SDXC मेमोरी कार्ड की क्षमता किसी पोर्टेबल हार्ड डिस्क के बराबर है।

सैनडिस्क के इस 200GB माइक्रो SDXC मेमोरी कार्ड की कीमत एक अच्छे स्मार्टफोन के बराबर है। इसकी कीमत 400 डॉलर यानी करीब 24,732 रुपए है। इस कार्ड की स्पीड 90MB/s है, इसका मतलब ये है कि सिर्फ 30 मिनट में इस कार्ड को डाटा से पूरी तरह भरा जा सकता है। हालांकि, अभी इस कार्ड का इस्तेमाल कई यूजर्स नहीं कर सकते। कई डिवाइस ऐसी हैं, जो 128GB माइक्रो SD तक के कार्ड का सपोर्ट नहीं करती हैं। इनमें हालिया लॉन्च HTC वन M9 मोबाइल भी शामिल है। इतना ही नहीं, सैमसंग गैलेक्सी S6 भी एक्सपैंडेबल मेमोरी (एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड) को सपोर्ट नहीं करता। वैसे, सैमसंग के ऐसे कई फ्लैगशिप फोन है जो माइक्रो SD कार्ड्स को सपोर्ट करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages