Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 7 फ़रवरी 2015

Micromax ने पेश किया 699 रु. का बेहद सस्ता हैंडसेट


Micromax ने पेश किया 699 रु. का बेहद सस्ता हैंडसेट


नई दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स ने 2 बेहद सस्ते मोबाइल हैंडसेट पेश किए हैं. कंपनी ने इन्हें अपनी जॉय सीरीज के तहत रखा है. माइक्रोमैक्स जॉय एक्स 1800, इसकी कीमत मात्र 699 रूपए तथा माइक्रोमैक्स जॉय एक्स 1850, इसकी कीमत 749 रूपए है. दोनों ही फोन्स की सबसे खास बात यह है कि इसके बेहद सस्ती कीमत के बावजूद इनमें दिए गए फीचर भी शानदार हैं.

कम्पनी ने कहा कि इन हैंडसेट के टिकाऊपन तथा लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के कारण यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो एक अलग हैंडसेट रखना चाहते हैं.

आपको बता दें कि पहला हैंडसेट जॉय एक्स-1800 में 1.76 ईंच स्क्रीन, 750 MH बैटरी, 0.08 MP कैमरा, 4GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी तथा रेडियो FM भी है. इसकी कीमत 699 रुपए है. दूसरा फोन माइक्रोमैक्स जॉय एक्स-1850 इसी विशेषता से युक्त है लेकिन 1,880 MH बैटरी वाला है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages