Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 26 जनवरी 2015

M S WINDOS 10 हुआ लांच

एक साल तक मुफ्त मिलेगा नया MS Windows10, जानें कैसे हैं फीचर्स

एक साल तक मुफ्त मिलेगा नया MS Windows10, जानें कैसे हैं फीचर्स

माइक्रोसॅाफ्ट की विंडोज 10 पीसी, मोबाइल और टैबलेट तीनों को जोड़ने का काम करेगी। माइक्रोसॅाफ्ट का ऐप स्टोर अब केवल स्मार्टफोन्स और टैबलेट के लिए नहीं रह गया है, बल्कि अब विंडोज स्‍टोर में दिए गए ऐप डेस्‍कटॉप पर भी चलाए जा सकेंगे। इससे आप विंडोज 10 पर इसका मजा ले सकेंगे।

होगा फ्री अपग्रेड :
विंडोज 10 उन यूजर्स के लिए फ्री में अपग्रेड के लिए उपलब्ध होगा जिनके सिस्टम में पहले से ही विंडोज 7, विंडोज 8.1 या विंडोज फोन 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध है। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से ये एक बड़ा कदम है। हालांकि, ये अपग्रेड सिर्फ 1 साल तक के लिए फ्री होगी, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का बिना लाइसेंस एग्रिमेंट के विंडोज 10 को पहले 1 साल के लिए फ्री कर देना कंपनी के पॉलिसी चेंज की ओर इशारा है।

स्टार्ट मेनू :
विंडोज 10 के डेस्‍कटॉप पर दिया गया स्‍टार्ट मेन्यू विंडोज 7 की तरह उपयोगी और विंडोज 8 की तरह टाइल्‍स जैसी फंक्‍शनिंग शामिल की गई है। विंडोज 8 की असफलता का अहम कारण विंडोज 8 वर्जन में स्टार्ट मेनू का ना होना भी माना जा रहा है।

नया वेब ब्राउजर :
विंडोज 10 के साथ माइक्रोसॅाफ्ट ने पुराने वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्स्प्लोरर की जगह स्पार्टन को पेश किया गया है। जैसा की पहले खबरें आ रही थीं स्पार्टन इंटरनेट एक्सप्लोरर के मुकाबले काफी अपग्रेडेड वर्जन है।

* एक प्लेटफॉर्म पुराने विंडोज़ डिवाइस को करेगा सपोर्ट :
विंडोज 10 में सिमिलर प्लेटफॉर्म एक्सपीरियंस मिलेगा। यह प्लेटफार्म आपके विंडोज के कम्प्यूटर और मोबाइल से लेकर टैबलेट तक को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, ये सॉफ्टवेयर स्मार्टफोन से लेकर हाइब्रिड डेस्कटॉप्स तक में इस्तेमाल किया जा सकता है। विंडोज 10 चाहे जिस भी डिवाइस पर इस्तेमाल किया जाए (4 से लेकर 80 इंच तक), उसका ले-आउट एक जैसा ही रहेगा और वर्किंग एक्सपीरियंस भी एक जैसा होगा। इसका मतलब ये है कि विंडोज यूजर्स कॉमन प्लेस्टोर, सर्च, खरीददारी या एप्लिकेशन्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये सॉफ्टवेयर स्मार्टफोन से लेकर हाइब्रिड डेस्कटॉप्स तक में इस्तेमाल किया जा सकता है।

* क्‍या है खासियत :
यह विंडोज 8 की तरह पूरी तरह टाइल्‍स वाला इंटरफेस नहीं है। अगर आप इस ओएस को की-बोर्ड के साथ इस्‍तेमाल कर रहे हैं, तो स्‍टार्ट मेन्‍यू मिलेगा। इसमें स्‍टार्ट मेन्‍यू के अंदर टाइल्‍स वाला फीचर दिया गया है। टच मोड में आपको फुल टाइल इंटरफेस मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट के वाइस प्रेसिडेंट (विंडोज ग्रुप) जो बिलफोर्ड के मुताबिक, यह ऐसा है कि की-बोर्ड और माउस पसंद करने वाले यूजर को कोई दिक्कत न हो।

* विंडोज के हिसाब से कुछ नए फीचर :
सर्च रिजल्‍ट में आपके कम्‍प्‍यूटर के अलावा इंटरनेट की लिस्‍ट‍िंग भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा, टास्‍क व्‍यू भी देखने को मिलेगा। इसके तहत अगर यूजर टास्‍क बार पर लगे बटन को दबाएगा, तो उसे खुले हुए सभी विंडोज के छोटे-छोटे प्रिव्‍यू एक साथ देखने को‍ मिलेंगे।

नए ओएस में पहले से बेहतर कमांड प्रॉम्‍प्ट भी दिया गया है। विंडोज-10 में मल्टीटास्किंग की सुविधा मिलेगी। कई विंडो को डेस्कटॉप पर अलग-अलग साइज में सेट कर उन पर काम कर सकेंगे। टच यूजर्स के लिए बड़े बटन होंगे, जो पहले की तुलना में ज्यादा टच फ्रेंडली होंगे।

कई वर्चुअल डेस्कटॉप विंडो खोल सकेंगे। एक विंडो में चल रहे ऐप को दूसरे वर्चुअल डेस्कटॉप पर ले जा सकेंगे। यह फोन या टैबलेट में कई स्क्रीन जोड़ने जैसा है, जिन्हें स्वाइप करके देखा जा सकता है।

* वॉइस असिस्टेंट :
माइक्रोसॅाफ्ट ने विंडोज 10 में vवॉइस असिस्टेंट कोर्टाना को भी पेश किया है। इससे पहले कोरटाना को विंडोज 8 स्मार्टफोन पर लॉन्च किया गया था। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि कोर्टाना कितनी भाषाएं सपोर्ट करेगा या इसका इस्तेमाल कितना लिमिटेड होगा, लेकिन कोर्टाना वॉइस असिस्टेंट का विंडोज 10 में होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

* मोबाइल ऐप्स का मजा पीसी पर :
माइक्रोसॅाफ्ट का ऐप स्टोर अब केवल स्मार्टफोन्स और टैबलेट के लिए नहीं रह गया है, बल्कि अब विंडोज स्‍टोर में दिए गए ऐप डेस्‍कटॉप पर भी चलाए जा सकेंगे। ये ऐप्स डेस्कटॉप फॉर्मेट में ही खुलेंगे। हालांकि, ऐप्स के टाइल्स को रिसाइज किया जा सकेगा और उनकी जगह भी बदली जा सकेगी। विंडोज 10 में ऐप्स सपोर्ट होने के कारण ये यूजर्स के साथ-साथ डेवलपर्स के लिए भी ये फायदेमंद है।

* विंडोज फोन में Voice से मैसेज टाइपिंग :
लुमिया डिवाइस में विंडोज 10 की मदद से अब वॉइस से भी मैसेज टाइप किया जा सकता है।

* टास्क व्यू ऑप्शन- विंडोज 10 में माइक्रोसॉफ्ट ने टास्क व्यू ऑप्शन दिया है। ये टास्क व्यू बटन टास्क बार में दिया गया है जो वर्चुअल डेस्कटॉप से ऐप्स में जाने के लिए है। टास्क व्यू ऑप्शन से जितने भी ऐप्स या फाइल्स बैकग्राउंड में खुली होंगी, उनके बीच टॉगल किया जा सकता है।

* मल्टिपल डेस्कटॉप व्यू :
जैसा कि उम्मीद की गई थी, विंडोज 10 में मल्टिपल डेस्कटॉप व्यू दिया गया है। इस फीचर के साथ यूजर्स मल्टीटास्किंग और भी आसानी से कर सकते हैं। अपनी सहूलियत के हिसाब से यूजर्स अलग-अलग प्रोजेक्ट्स या फाइल्स के लिए अलग डेस्कटॉप बना सकते हैं। इसके अलावा, टास्क व्यू की मदद से आसानी से सभी वर्चुअल डेस्कटॉप्स के बीच स्विच कर सकते हैं। ये फीचर एप्पल के OS X की तरह काम करता है।

* सर्च बार :
सर्च बार पर क्लिक करने पर केवल कम्प्यूटर में जो डाटा होता था वही सर्च होता था, परंतु अब विंडोज 10 में अगर आप इंटरनेट से जुड़े होंगे तो यह इंटरनेट सर्च भी करेगा।   ये सर्च ऑप्शन न सिर्फ पीसी में, बल्कि वेब में भी सर्च करने के लिए दिया गया है। आसान शब्दों में कहा जाए तो अब आपको ब्राउजर में जाकर इंटरनेट पर सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपने स्टार्ट मेन्यू के सर्च ऑप्शन में कुछ सर्च किया है, तो वो सिर्फ कम्प्यूटर में मौजूद फाइल्स और ऐप्स को ही नहीं, बल्कि इंटरनेट से भी सर्च रिजल्ट्स खोजकर निकालेगा।

और अंत में

Xbox One:
अब गेमिग कंसोल भी विंडोस 10 पर चलेगा। विंडोज 10 लॉन्च इवेंट में गेमिंग कंसोल Xbox One पर भी बात की गई। कंपनी ने इस बात की ओर इशारा किया है कि विंडोज 10 के साथ कम्पैटिबल Xbox वन अब फुली ऑटोमेटेड पीसी की तरह काम करेगा।

और जाते जाते ये भी जानलें
3D ग्लास : जहाँ गूगल अपने गूगल ग्लास को बंद करने की घोसणा कर चुका है वहीं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने इस इवेंट में होलोग्राम नाम के एक 3D हैडसेट का प्रोटोटाइप भी पेश किया। ये असली दुनिया की 3D इमेज दिखाता है। अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि ये गूगल ग्लास से टक्कर लेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages